भारत महान शासकों का देश रहा है | अलग-अलग काल में एक से बढ़कर एक राजाओं ने भारत पर राज किया है | कई राजाओं ने सिर्फ अपने राज्य पर ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया है और उनकी कहानियां आज भी हम याद करते है |
इस प्रोग्राम के माध्यम से में बात करूँगी ऐसे ही कुछ महान राजाओं के बारे में जिनकी कहानियां आज भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में ज़िंदा है, तो आईये जानते हैं इतिहास के ऐसे ही एक महान योद्धा चन्द्र गुप्त मौर्य के बारे में जो भारत के सबसे सशक्त और महान शासकों में से एक थे। जिन्होंने अपने अद्भुत साहस, कुशल रणनीति से न सिर्फ भारत बल्कि इसके आसपास के कई देशों पर भी राज किया था। .